गोरखपुर, जुलाई 12 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के निबियहवा ओवरब्रिज के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौरी गांव के टोला सतहवा पूर्वी निवासी गोविंद यादव (32) गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे घर से चौरीचौरा की ओर जा रहे थे। निबियहवा ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर उन्हें इलाज के लिए एम्स ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता मैनेजर यादव की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसके अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर मौत का कारण बनने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्...