गोरखपुर, अगस्त 29 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के गौनर विशुनपुरा बाबू गांव में गुरुवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे में बच्चे के पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए एम्स भेजा, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। सरैया ब्लॉक क्षेत्र निवासी सच्चिदानन्द सागर गुरुवार रात करीब 8:45 बजे बाइक से अपने छह वर्षीय पुत्र सुशान्त के साथ रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। गौनर विशुनपुरा बाबू रोड पर पहुंचते ही सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सच्चिदानन्द और उनके पुत्र सुशान्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए एम्स गोरखपुर भेजा। इलाज के दौरान सुशान्त की मौत हो गई। शुक्रवार...