Gorakhpur News: ट्रेलर की टक्कर से युवक का पैर फ्रैक्चर, चालक पर केस
गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र में रामजानकी मार्ग पर ट्रेलर की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गोला थाना क्षेत्र के हटवा दूबेपुरा निवासी राजेश कुमार दूबे पुत्र दिनेश प्रसाद दूबे ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह रामजानकी मार्ग पर अपने घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.