Gorakhpur News: ट्रेलर की चपेट में आकर साइकिल सवार बुजुर्ग घायल, हालत गंभीर
गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाना क्षेत्र के चारपानी मोड़ पर रविवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से 75 वर्षीय साइकिल सवार दलसिंगार हरिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रेलर में फंसी उनकी साइकिल करीब एक किलोमीटर तक घिसटती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दलसिंगार हरिजन चंदौली खुर्द के निवासी हैं। कांवड़ यात्रा को देखते हुए भिटहा टोल प्लाजा से बाघागाड़ा तक बड़े वाहनों के लिए वन-वे डायवर्जन लागू है। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। पुलिस ने ट्रेलर कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.