गोरखपुर, अगस्त 27 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटा बाल-बाल बच गए। हादसे में दोनों को चोट नहीं आई, लेकिन उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने ट्रेलर और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ऊंटी निवासी नागेंद्र यादव अपनी बहन के यहां से पिपराइच थाना क्षेत्र के पतरा से बाइक पर 10 वर्षीय भांजे के साथ लौट रहे थे। वहीं दूसरी बाइक से उनका बड़ा भांजा चंदन अपनी मां के साथ आ रहा था। बताया जा रहा है कि भटहट कस्बे के दलाल चौराहे के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने चंदन की बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि मां-बेटा सुरक्षि...