गोरखपुर, नवम्बर 14 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज क्षेत्र के खजूरी पांडे गांव के पास शनिवार सुबह गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर ट्रेलर और ट्रक में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद एक चालक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के चलते कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे खजूरी पांडे गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे में राजस्थान के भरतपुर जिले के भुसावर थाना क्षेत्र के चौकरवाड़ा निवासी ट्रेलर चालक बि...