गोरखपुर, सितम्बर 3 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के महुआतर रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार दोपहर बाद ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुरुवार दोपहर बाद महुआतर रेलवे क्रासिंग से लगभग 100 मीटर दक्षिण रेलवे ट्रैक पर महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन की टक्कर इतनी तेज थी कि महिला के सिर में गंभीर चोट आई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी आसपास के लोगों ने चिलुआताल पुलिस को दी。

पुलिस कार्रवाई सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को...