गोरखपुर, जुलाई 14 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जोनहिया के पास मंगलवार शाम को रेलवे लाइन के पर ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवती हुई थी की मौत हो गई। ट्रेन चालक ने स्टेशन मास्टर को सूचना दिया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची सहजनवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। युवती के शरीर पर लाल समीज व काला सलवार मौजूद था। एसओ संजय मिश्रा ने बताया शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेजा गया है।शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...