गोरखपुर, जुलाई 5 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा। थाना के बगल में स्थित रेलवे क्रॉसिंग 146 बी पर रविवार को पांच बजे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी देवरिया ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान चौरीचौरा के नगर पंचायत वार्ड नंबर 8 चौरा निवासी बुद्धु (40) के रूप में हुई। वह कपड़ा सिलाई का कार्य करता था। परिजनों के अनुसार नशे का आदी था। वह दो बच्चों का पिता था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...