Gorakhpur News: ट्रेन की चपेट में आई साइकिल दो टुकड़े में बटी, बाल-बाल बचा सवार
गोरखपुर, अगस्त 25 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय एक साइकिल सवार ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। हालांकि ट्रेन की टक्कर से साइकिल दो हिस्सों में बंट गई। घटना के बाद साइकिल सवार मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 8 बजे गोरखपुर से रवाना हुई ट्रेन संख्या 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अंत्योदय एक्सप्रेस करीब 9:45 बजे सहजनवा स्टेशन के पश्चिमी ओवरब्रिज के नीचे से गुजर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ट्रैक पार कर रहा था। ट्रेन की चपेट में आने से वह तो बच गया, लेकिन साइकिल दो टुकड़ों में बट गई। सूचना पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर साइकिल कब्जे में ले ली और जांच शुरू कर दी। चलती ट्रेन के सामने साइकिल के आ जाने से ट्रेन संचलन भी करीब 10 मिनट तक प्रभावित रहा।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.