गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। जीआरपी ने गुरुवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पश्चिमी छोर से ट्रेन और प्लेटफार्म पर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का एक आभूषण, महिला का पर्स और चार हजार रुपये नकद बरामद हुए। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवी सिंह जाटव (23) पुत्र रामकुमार निवासी मेहरी, थाना लहार, जिला भिंड, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। जीआरपी के अनुसार आरोपी अंतरराज्यीय स्तर पर ट्रेनों और रेलवे प्लेटफार्मों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उसके खिलाफ जीआरपी झांसी और गोरखपुर में कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि आरोपी वर्ष 2024 से अपराध में संलिप्त है। वह अपना खर्च ...