गोरखपुर, जुलाई 26 -- Gorakhpur News: सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज थाना क्षेत्र में शक्ति माता मंदिर के पास रविवार को अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। कौड़ीराम निवासी 25 वर्षीय साहिल बाइक से बेलघाट जा रहा था। नकौड़ी गांव के आगे सामने से आए ट्रक से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी बेलघाट पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर फरार ट्रक की तलाश तेज कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...