Gorakhpur News: टोल प्लाजा पर मारपीट के मामले पर केस दर्ज
गोरखपुर, अक्टूबर 14 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के स्थित तेनुआ टोल प्लाजा पर सोमवार रात मनबढ़ों ने शराब के नशे में शौचालय में तोड़फोड़ करने साथ टोल कर्मचारियों को मारपीट कर घायल कर दिया था। टोल मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और 8 से 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के तेनुआ में स्थित टोल प्लाजा के बगल में शौचालय बना है। सोमवार की रात्रि में कुछ मनबढ़ उसमें तोड़फोड़ कर दिए थे। छपिया गांवों के 8 से 10 अज्ञात शरारती तत्वों को बुलाकर टोल कर्मचारियों को मारना पीटना शुरू कर दिए थे। जिसमें सहायक प्रबंधक पवन के दांत टूट गए। पुलिस ने टोल प्लाजा मैनेजर दुर्गेश शुक्ल को तहरीर पर अमित यादव,गौतम यादव तथा 8 से 10 अज्ञात के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़,अंगभंग, मारपीट करने का केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.