Gorakhpur News: टोइंग चार्ज मांगने पर कर्मचारियों से अभद्रता, जबरन ले गए वाहन
गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोलघर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में नो-पार्किंग से टो करके लाए गए वाहनों को छुड़ाने पहुंचे लोगों पर बिना टोइंग चार्ज दिए दो वाहन जबरन ले जाने और कर्मचारियों को धमकाने का आरोप है। फर्म के संचालक का आरोप है कि चार-पांच लोग पहले पहुंचे और कर्मचारियों से विवाद करने लगे। इसके बाद फोन कर कई अन्य लोगों को बुलाया। बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो से पहुंचे लोगों ने कर्मचारियों और फर्म संचालक से गाली-गलौज करते हुए जान-माल की धमकी दी और दो वाहन लेकर चले गए। कैंट थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, नगर निगम की ओर से नो-पार्किंग में खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों को क्रेन से उठाकर गोलघर मल्टीलेवल पार्किंग में रखा जाता है। निर्धारित टोइंग चार्ज जमा करने के बाद वाहन छोड़े जाते हैं। आरोप है कि 28 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.