Gorakhpur News: टेपिंग के भरोसे बिजली आपूर्ति, 28 हजार उपभोक्ता बेहाल
गोरखपुर, अगस्त 19 -- Gorakhpur News: भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। क्षेत्र के तीन उपकेंद्र 33 केवी की एक इनकमिंग लाइन के भरोसे चल रही है। ऐसे में ओवर लोड के कारण आए दिन फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। बिजली निगम की लापरवाही का शिकार तीनों उपकेंदों से जुड़े करीब 28 हजार परिवारों को झेलना पड़ रहा है। दरअसल 220 केवी गोला बिजली घर से विद्युत उपकेंद्र गोला तहसील, विद्युत उपकेंद्र गोला ग्रामीण और विद्युत उपकेंद्र पकड़ी को इनकमिंग बिजली दी जाती है। जिसमें विद्युत उपकेंद्र गोला ग्रामीण और विद्युत उपकेंद्र पकड़ी को एक ही 33 केवी लाइन से बिजली दी जाती है। वहीं विद्युत उपकेंद्र गोला तहसील को बिजली देने के लिए अलग 33 केवी लाइन बनी हुई है। लेकिन तहसील उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में खराबी आने स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.