गोरखपुर, जुलाई 3 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के भीमापार गांव में शुक्रवार को टुल्लू पंप का स्विच ऑन करते समय करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। भीमापार निवासी राजेश शुक्ल (55) शुक्रवार सुबह घर के हैंडपंप पर नहाने गए थे। इसी दौरान पानी भरने के लिए उन्होंने बिजली बोर्ड से टुल्लू पंप का बटन दबाया। स्विच ऑन करते ही वह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: बिजली करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, दूसरा गंभीर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेश शुक्...