Gorakhpur News: टिनशेड के पोल में उतरा करंट, पांच वर्षीय बच्ची की मौत
गोरखपुर, अगस्त 11 -- Gorakhpur News: सरहरी, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी चौकी अंतर्गत मिरचाइन टोला में टिनशेड के पोल में करंट उतरने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। रघुनाथपुर निवासी अनिरुद्ध यादव के मकान के मुख्य दरवाजे पर टिनशेड लगा है। बिजली का केबल टिनशेड के ऊपर से होकर मकान में गया था। केबल कटकर टिनशेड से सट गया, जिससे उसमें करंट उतर आया। इसकी चपेट में आने से पांच वर्षीय आरुही उर्फ रुही गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बच्ची को बचाने पहुंची पड़ोस की महिला भी करंट की चपेट में आ गई, जिसे लोगों ने तुरंत अलग कर बचा लिया। सूचना पर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.