Gorakhpur News: टाउनहाल के नए अधिशासी अभियंता बने पंकज कुमार भारती
गोरखपुर, अगस्त 24 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। विद्युत नगरीय वितरण खंड टाउनहाल के नए अधिशासी अभियंता के रूप में पंकज कुमार भारती को कार्यभार सौंप दिया गया है। इससे पहले पंकज कुमार भारती मुख्य अभियंता गोरखपुर जोन-2 के कार्यालय से संबद्ध थे। यह कार्यवाही टाउनहाल के अधिशासी अभियंता अंकित कुमार के पदोन्नति के बाद की गई है। अंकित कुमार को अधीक्षण अभियंता पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद टाउनहाल खंड के अधिशासी अभियंता का पद रिक्त हुआ था, जिसके बाद पंकज कुमार भारती को नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.