Gorakhpur News: झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत, पीएम के बाद पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार
गोरखपुर, जुलाई 30 -- Gorakhpur News: जगदीशपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कस्बे में संचालित एक कथित अवैध मेडिकल स्टोर पर इलाज के दौरान 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि झोलाछाप द्वारा गलत इलाज और ड्रिप चढ़ाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे मौत हो गई। एम्स पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में माड़ापार मुक्तिधाम पर युवक का अंतिम संस्कार हुआ। जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर निवासी सोनू यादव (35) पुत्र स्वर्गीय बंडा यादव को बुधवार शाम बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत थी। वह एनएच-28 फोरलेन की दक्षिणी सर्विस लेन स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचा। आरोप है कि वहां मौजूद झोलाछाप ने बिना किसी जांच के उसे ड्रिप लगा दी। ड्रिप समाप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.