गोरखपुर, नवम्बर 10 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के फर्टिलाइजर चौकी अंतर्गत मुड़िला उर्फ मुडेरा गांव में घर के बाहर झाड़ू लगाने के दौरान प्लास्टिक पड़ोसी के घर की तरफ चले जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने पिता-पुत्र की रॉड और डंडे से पिटाई कर दी। हमले में दोनों के सिर फट गए और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, मुड़िला उर्फ मुडेरा निवासी अशोक कुमार गुप्ता आठ नवंबर 2026 की सुबह करीब सात बजे घर के बाहर झाड़ू लगा रहे थे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में युवक को पीटकर घायल किया, केस दर्ज इसी दौरान कुछ प्लास्टिक बगल में रहने वाले राधेश्याम गुप्ता के घर की तरफ चली गई। इसी बा...