गोरखपुर, जुलाई 31 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर छह माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने खैराबाद डूडी निवासी सूरज गौड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पीड़िता का आरोप है कि पढ़ाई के दौरान दोनों की पहचान हुई थी। युवक ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में विवाह से इनकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...