Gorakhpur News: झंगहा में फरेन नाले में मिला बुजुर्ग महिला का शव
गोरखपुर, अक्टूबर 2 -- Gorakhpur News: ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर दो के टोला सौलाभारी में शुक्रवार सुबह फरेन नाले में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव मिला। महिला दो दिन से घर से लापता थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर जांच-पड़ताल की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।सौलाभारी निवासी महेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बुआ लक्ष्मीना देवी (70) पत्नी स्व. प्रेमचंद यादव मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। 30 सितंबर को वह घर से लापता हो गई थीं। इसके बाद परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह फरेन नाले में उनका शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।परिजनों के मुताबिक लक्ष्मीना देवी काफी वृद्ध औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.