गोरखपुर, अगस्त 19 -- Gorakhpur News: ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिटी। झंगहा थाना क्षेत्र के रामपुर ग्राम पंचायत के ओझवा टोले में बुधवार सुबह सागौन का पेड़ काटते समय उसके नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई। बेलवा निवासी रामभजन (56) मजदूरी करने पहुंचे थे। सुबह करीब 10 बजे मशीन से सागौन का पेड़ काटा जा रहा था। रामभजन पेड़ में बंधी रस्सी पकड़कर खड़े थे। इसी दौरान कटा पेड़ अचानक उनके ऊपर गिर गया और दबने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी की तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उनका पुत्र राजवंत (26) कोल्हापुर में मजदूरी करता है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...