गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा क्षेत्र के बोहबार खुरुहरी निवासिनी शिक्षिका की हत्या की घटना में सोमवार की देर रात को शिक्षिका का शव गांव पहुंचा। मंगलवार को उसका दाह संस्कार करने की बात कही गई थी। इस बीच सुबह परिजन सुबह 6 बजे सड़क पर शव रखकर अरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। दो घंटे बाद शव सड़क से हटाकर किनारे किया गया। परिजन आरोपी स्कूल प्रबंधक विजय निषाद के स्कूल को बुलडोजर लगाकर ध्वस्त करने, शेष तीन अरोपी को गिरफ्तार करने व मुख्य आरोपी के एनकाउंटर करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मृतका परिजनों व ग्राम प्रधान अक्षय कुमार ने बताया कि घटना में तीन अन्य आरोपी हैं। उन्हें गिरफ्तार करके कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने परिजनों को रुद्रपुर कोतवाली भेजा। वहां की पुलिस को परिजनों ...