गोरखपुर, जुलाई 11 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पिड़हनी निवासी सत्येन्द्र साहनी के गिरवी रखे सोने के आभूषण को गलाने के मामले में सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि सराफा कारोबारी ने गिरवी रखे गए जेवर को बगैर अनुमति गला दिया। इस मामले में पुलिसिया कार्रवाई के बीच सुल्तानपुर से सपा के सांसद रामभुआल निषाद ने पीड़ित के समर्थन उतर गए हैं। उधर, पुलिस पहले ही सराफा व्यवसायी श्रीकांत सोनी और उनके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

सांसद का समर्थन शुक्रवार को बड़हलगंज पहुंचे सांसद रामभुआल निषाद ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सराफा व्यवसायी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित को न्याय दिलाएगी। विवाद का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में सपा नेता रामदरश...