Gorakhpur News: जेपी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि जुलूस में उपस्थित रेल कर्मी।
गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को एनई रेलवे मजदूर यूनियन यांत्रिक कारखाना मंडल के तत्वावधान में श्रद्धांजलि जुलूस निकाला गया। जुलूस यांत्रिक कारखाने से शुरू होकर जयप्रकाश चौक (असुरन चौक) तक पहुंचा। यहां रेलकर्मियों ने दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर जयप्रकाश नरायण को पुष्प अर्पित किया। एआईआरएफ वर्किंग कमेटी के सदस्य प्रदीप कुमार धर दुबे ने केंद्र सरकार से रेल कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। कहा कि हाल ही में लाई गई यूनिफाइड पेंशन स्कीम में कर्मचारियों के हित में आवश्यक सुधार किए जाएं। साथ ही उत्पादकता से जुड़े बोनस (पीएलबी) पर लगी सीलिंग लिमिट को तत्काल प्रभाव से बढ़ाया जाए, ताकि मंहगाई के इस दौर में रेल कर्मचारियों को उनका वास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.