Gorakhpur News: जीबीसी-5.0 में गोरखपुर की 7000 करोड़ निवेश की हिस्सेदारी
गोरखपुर, अक्टूबर 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से लेकर नवम्बर माह में प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में गोरखपुर के उद्यमियों के निवेश की हिस्सेदारी 7000 करोड़ रुपये है। इसमें केयान, श्रेयस ग्रुप और अपोलो स्टील समेत 10 बड़े निवेशक शामिल हैं। इन निवेशकों को जमीन का आवंटन हो गया है। कुछ यूनिटों का शिलान्यास आने वाले दिनों में प्रस्तावित है। जीबीसी-5.0 के लिए तैयार हो रहे प्रस्तावों में श्रेयस डिस्टिलरी एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड का करीब 1879 करोड़ रुपये का निवेश प्रमुख है। इससे करीब 500 लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। गरुणा कंस्ट्रक्शन की करीब 1200 करोड़ रुपये की परियोजना भी प्रस्तावित है, जिसमें लगभग 5000 रोजगार की संभावना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.