गोरखपुर, सितम्बर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय के राप्ती सभागार में 10 सितंबर को वृहद 'प्राधिकरण समाधान दिवस' आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होने वाले कार्यक्रम में प्राधिकरण से जुड़ी जनसामान्य की समस्याओं और शिकायतों का मौके पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा। समाधान दिवस में मानचित्र, अभियंत्रण और संपत्ति समेत प्राधिकरण के सभी अनुभागों से संबंधित शिकायतें सुनी जाएंगी। जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के निर्देश पर सभी अनुभागों के अधिकारियों को समाधान दिवस में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का यथासंभव मौके पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया है। इससे मानचित्र स्वीकृति, निर्माण कार्य, संपत्तियों और अन्य प्राधिकरण संबंधी मामलों...