गोरखपुर, अगस्त 19 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय के राप्ती सभागार में गुरुवार को वृहद 'प्राधिकरण समाधान दिवस' का आयोजन होगा। उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में मानचित्र, अभियंत्रण और संपत्ति समेत विभिन्न अनुभागों से जुड़ी आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। समाधान दिवस में प्राधिकरण के सभी संबंधित अनुभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। लोग सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...