गोरखपुर, जुलाई 26 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण की कॉलोनियों में चोक नालों और नालियों की सफाई का अभियान 26 जुलाई रविवार दूसरे दिन भी जारी रहा। स्किड लोडर, छोटी पोकलेन के साथ 10 स्वच्छता मित्रों की नगर निगम की टीम जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों में सफाई करने में जुटी है। इसके पूर्व 24 जुलाई शुक्रवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने नगर आयुक्त अजय जैन को पत्र लिख कर जलनिकासी को लेकर चिंता जताई थी। नगर आयुक्त अजय जैन को लिखे पत्र में प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने कहा था कि तारामंडल क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों के नालों और नालियों में मलबा, प्लास्टिक एवं अन्य कचरा जमा होने से जल का प्रवाह बाधित हो रहा है। इसके कारण कई स्थानों पर वर्षा का पानी जमा होकर सड़न, दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रह...