गोरखपुर, जुलाई 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय शहीद अशफाकullu खां प्राणी उद्यान और रामगढ़झील के निकट प्रस्तावित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन एवं मटेरियल रिकवरी सेंटर के निर्माण पर वन विभाग ने एक बार फिर गंभीर पर्यावरणीय आपत्ति जताई है। प्राणी उद्यान निदेशक ने कमिश्नर अनिल ढींगरा को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि रामगढ़ताल थाना के सामने जीटीए एवं एमआरएफ का निर्माण से वन्यजीवों में संक्रमण और रामगढ़झील के पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव, आवासीय और पर्यावरण प्रदूषण का खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने कमिश्नर अनिल ढींगरा से जीटीएस एवं एमआरएफ सेंटर के निर्माण तत्काल रोकने की मांग की है。

परियोजना के संभावित प्रभाव प्राणि उद्यान प्रशासन का कहना है कि बौद्ध संग्रहालय और देवरिया बाईपास मार्ग के बीच स्थित यह भूमि प्राणि के वन्यजीव चिकित्सा...