गोरखपुर, सितम्बर 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जीएसटी जमा करने के नाम पर 8.58 लाख रुपये लेकर गबन करने और फर्जी चालान दिखाने का आरोप लगाते हुए एक कारोबारी ने पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति वर्ष 2020 से 2025 तक उनकी फर्म का जीएसटी, खाता-बही और अकाउंट का काम देखता था। इस दौरान हर माह या कुछ दिनों के अंतराल पर जीएसटी जमा करने के लिए रकम ली जाती रही, लेकिन रकम जमा करने के बजाय, उसका गबन कर लिया गया। यह भी पढ़ें- ईएसआई कर्मी के नाम पर फर्जी फर्म खोल आठ लाख की टैक्स चोरीफर्म की जानकारी फर्म की प्रोपराइच पुष्पा जायसवाल के मुताबिक, पांच साल में कुल 8,58,287 रुपये नकद जीएसटी के लिए दिए गए, जबकि महज 35 हजार रुपये जमा किए गए। शेष रकम के फर्जी चालान बनाकर उन्हें दिखाए जाते रहे। वर्ष 2025 की शुरुआत में जी...