गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। जीआरपी आनंदनगर ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत ट्रेन में अकेली मिली 17 वर्षीय नाबालिग को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया। जीआरपी के जवान ट्रेन संख्या 55072 नौतनवा-नकहा पैसेंजर में एस्कॉर्ट ड्यूटी के दौरान चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक लड़की परेशान हालत में मिली। पूछताछ में उसने घर से नाराज होकर ट्रेन से आने की बात बताई। महिला कांस्टेबल नंदिनी कुमारी की मौजूदगी में उसे थाने लाया गया। परिजनों से संपर्क कर उन्हें बुलाकर नाबालिग को सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...