गोरखपुर, अगस्त 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के 86 बाढ़ चौकियों पर चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। गांव में तत्काल इलाज पहुंचाने के लिए मोबाइल टीमें भी तैयार की गई हैं।

बाढ़ की स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं सीएमओ डॉ. राजेश झा ने शनिवार को गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े गांवों का दौरा किया। उन्होंने कर्मचारियों को बाढ़ की स्थिति में तत्काल सक्रिय होने का निर्देश दिया। विभाग ने सभी टीमों को दवाओं और जरूरी संसाधनों के साथ तैयार रहने को कहा है। सीएमओ ने बताया कि जिले के 16 स्वास्थ्य केंद्र बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आते हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से भी स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार सक्रिय रखा जाएगा।

डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती जिले की 86 बाढ़ चौकियों पर 56 डाक्टर और 14...