गोरखपुर, जुलाई 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चोरी के मामले में निरुद्ध एक किशोर बुधवार को पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि किशोर ने मौके का फायदा उठाते हुए पुलिसकर्मियों को धक्का दिया और अस्पताल परिसर से भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उसकी तलाश में कई टीमों को लगाया गया है। जानकारी के अनुसार, राजघाट थाना क्षेत्र का रहने वाला किशोर करीब 15 दिन पहले चोरी के एक मामले में पकड़ा गया था। न्यायालय के आदेश पर उसे बाल सुधार गृह भेजा गया था। तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, जहां पुलिस की निगरानी में उसका उपचार चल रहा था। यह भी पढ़ें- नाबालिग की वजह से खतरे में 4 पुलिसवालों की नौकरी, अस्पताल से धक्का दे भागा; चोरी का है आरोपी इसी दौरान क...