गोरखपुर, जुलाई 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए फौरन एसी लगवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस कार्य को तीन से पांच दिन में पूरा कर अवगत कराने का निर्देश दिया। जिला अस्पताल निरीक्षण के दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों और तीमारदारों से बात की। उनसे पूछा कि दवाई मिल रही है या नहीं, कोई असुविधा तो नहीं। स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए डे केयर वार्ड शुरू करने की भी हिदायत दी है। इसके लिए आवश्यक दवाओं की खरीद प्रक्रिया को पूरा करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने जिला अस्पताल में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...