Gorakhpur News: जायसवाल विकास समिति की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
गोरखपुर, अगस्त 26 -- Gorakhpur News: फोटो कैप्शन: शाहपुर थाना में पुलिसकर्मियों को राखी बांधने पहुंची जायसवाल विकास समिति की महिलाएं गोरखपुर। जायसवाल विकास समिति के तत्वावधान में समिति की महिला सदस्यों ने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में शाहपुर थाने के पुलिसकर्मियों को राखी बांध कर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। समिति की आजीवन सदस्य सिंधु जायसवाल, रागिनी जायसवाल व कंचन जायसवाल के नेतृत्व में उषा किरन,ललिता, किरन जायसवाल, माधुरी, मधुलिका, अर्चना, दिप्ती, शिल्पी, बन्दना, खुशी, शिप्रा ने शाहपुर थाना परिसर में 20 पुलिस कर्मियों को रक्षासूत्र बांधा। समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष बृजेन्द्र स्वरूप जायसवाल ने सभी महिला सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चक्रधरपुर थाना परिसर में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने मनाया रक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.