गोरखपुर, अगस्त 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। श्रावण मास के पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर जायसवाल महिला संगठन, गोरखपुर की महिलाओं ने जीआर डी (गोरखा रिक्रूटिंग डिपो) के 56 जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति स्नेह, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का आयोजन अंजू चौधरी एवं रीना जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने जवानों को सर्वप्रथम तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और मंगल गीत गाए। रीना जायसवाल ने बताया कि जवानों को राखी बांधते समय पूरा वातावरण भावनाओं से भर गया। पूर्व मेयर अंजू चौधरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी की विशेष उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: राखी बंधवाकर जीआरपी ने लिया सुरक्षा का वचन कार्यक्रम के अंत में बहनों एव...