Gorakhpur News: जाम से निपटने के लिए बरगदवा चौराहे पर लगे पांच सीसीटीवी कैमरे
गोरखपुर, अक्टूबर 17 -- Gorakhpur News: चिलुआताल। क्षेत्र की बरगदवा चौकी पुलिस ने जनसहयोग से बरगदवा चौराहे पर पांच सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। चौराहे पर जाम की समस्या से निपटने के साथ ही वाहनों और लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरों के साथ हार्ड डिस्क और टीवी सिस्टम भी बरगदवा चौकी में लगाया गया है। इससे चौराहे की 24 घंटे निगरानी की जा सकेगी। थानाध्यक्ष सूरज सिंह के निर्देश पर बरगदवा चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने जनसहयोग से कैमरे और उनसे जुड़े उपकरण लगवाकर चालू करा दिए हैं। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: जनसहयोग से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.