Gorakhpur News: जानलेवा हमले के आरोप में दो गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 19 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र में 18 अगस्त को लाठी-डंडे से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वादिनी के पति को आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे से पीटा था। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बोक्टा निवासी विरेंद्र और सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में व्यक्ति पर हमला, चार के खिलाफ केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.