Gorakhpur News: जांच में हस्ताक्षर कर लापता मिली सहायक अध्यापिका
गोरखपुर, जुलाई 15 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा/सरदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। खंड शिक्षा अधिकारी सरदारनगर जितेंद्र कुमार गौड़ ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा बाबू, प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौनर खास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई कमियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार का निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा बाबू में विद्यालय परिसर और छत की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिला। शौचालय में रनिंग वाटर की सुविधा भी उपलब्ध नहीं थी। इसके अलावा, विद्यालय परिसर में टोल फ्री नंबर अंकित नहीं था। शासन की मंशा के तहत संचालित होने वाली विभिन्न गतिविधियों का भी विद्यालय में क्रियान्वयन नहीं पाया गया। बीईओ ने सभी कमियों को तत्काल दूर करने और विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.