गोरखपुर, जुलाई 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। संयुक्त कृषि निदेशक विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन और वृक्षारोपण जैसे प्रयास जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।विनोद कुमार शर्मा, देवीपुर में रविवार को किसानों के बीच पौधों का वितरण कर रहे थे। उनके साथ उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह ने भी पौधरोपण किया। दोनों अधिकारियों ने किसानों को अधिकाधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया। उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह ने कहा कि जीर्णोद्धारित तालाबों के आसपास पौधरोपण से जल संरक्षण, भूजल स्तर में सुधार, जैव विविधता के संवर्धन और पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा मिलता है। यह भी पढ़ें- गोमती उद्गम स्थ...