गोरखपुर, जुलाई 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। बारिश से होने वाले जलभराव से निपटने के लिए हॉट स्पॉट वाले स्थानों नगर निगम के निर्माण विभाग ने विभिन्न वार्डों में 59 स्थानों पर 68 अस्थायी पंप सेट का संचालन शुरू किया है। इसेमें 12 एचपी क्षमता के 63 पम्प और 19 एचपी क्षमता के 05 पम्पसेट लगाए गए हैं। इन पंपों के संचालन के लिए 34 ऑपरेटरों की ड्यूटी लगाई गई है। निगम की सूची के अनुसार विजय चौक, विश्वकर्मा गली, मानबेला, कल्याणपुर, नंदू मिश्रा गली, सेमरा, घोषीपुरवा रेलवे क्रॉसिंग, नौरंगाबाद, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, महेशरा, वृंदावन कॉलोनी, मॉडल स्कूल, विष्णुपुरम, सकेतनगर, अहमद नगर, राजीवनगर, महादेवपुरम कॉलोनी, बरगदही, चंपा देवी पार्क, पार्वती नगर, नौसढ़, गौशाला, इंद्राचक, शाहपुर, जटेपुर, सेंट मेरी स्कूल, मोहानपुर, श्रीराम चौक, ...