Gorakhpur News: जर्जर सड़क पर जलजमाव से आवागमन प्रभावित
गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव-कौड़ीराम मुख्य मार्ग से 50 बेड अस्पताल को जाने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क पर गड्ढों की भरमार से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्षों से उपेक्षित पड़ी इस सड़क का विभाग के जिम्मेदारों द्वारा नवीनीकरण नहीं कराया जा सका। आगे देवराड़ खुर्द गांव को जाने वाले इस मार्ग पर भारी जलजमाव लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के दोनों ओर दीवार होने के कारण वर्षा का पानी नालियों तक नहीं पहुंच पाता। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। ग्रामीण प्रेम पांडेय ने बताया कि इस सड़क की बदहाल स्थिति का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। वहीं, पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि सड़क जर्जर होने से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.