Gorakhpur News: जर्जर भवनों का नए सिरे से होगा सर्वेक्षण
गोरखपुर, सितम्बर 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में जर्जर और अति जर्जर भवनों पर अब कार्रवाई तेज होगी। नगर आयुक्त अजय जैन ने मंगलवार को अधिकारियों को सभी जर्जर भवनों की सूची तैयार कर कार्य योजना बना कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन भवनों को नोटिस देने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उन्हें तत्काल ध्वस्त कराया जाए। वहीं, अन्य चिह्नित भवनों के मालिकों को नोटिस देकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। नगर निगम के राजस्व अधिकारी बीएन उपाध्याय ने बताया कि निर्माण विभाग अब तक करीब 207 जर्जर भवन चिह्नित कर चुका है। इनका सत्यापन कराया जाएगा। उसके बाद भवनवार समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर नोटिस और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- Moradabad News: जर्जर मकानों को चिन्हित कर चस्पा किए गए नोटिस यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.