Gorakhpur News: जमीन विवाद में महिला को धमकी, तीन पर केस
गोरखपुर, जुलाई 5 -- Gorakhpur News: हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के जबरैला गांव में जमीन विवाद को लेकर महिला से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता काजल देवी की तहरीर पर हरपुर बुदहट पुलिस ने राकेश यादव, शेषपाल यादव और कौशवासी देवी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने हाथापाई का प्रयास किया, गाली-गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.