गोरखपुर, सितम्बर 16 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर 65 लाख 50 हजार रुपये लेने और बाद में इनकार करने का मामला सामने आया है। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने दो जमीन कारोबारियों समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी समेत अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है。 यह भी पढ़ें- Dehradun News: फर्जी जमीन मालिक बन रजिस्ट्री कराकर हड़प लिए 97 लाखआरोपियों के खिलाफ कार्रवाई रानाडीह निवासी रामनवमी सहानी पुणे में रहकर कारोबार करते हैं। उन्होंने तहरीर में बताया कि जमीन कारोबारी हरपुर निवासी राजन सिंह और कैंपियरगंज निवासी राजबहादुर सिंह ने उन्हें गांव की गाटा संख्या 251 और 172 की जमीन के बारे में बताया। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद जम...