Gorakhpur News: जमीन पर कब्जे के विवाद में मारपीट, बड़े भाई समेत कई पर केस
गोरखपुर, अक्टूबर 16 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के नौतन गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में रामसजीवन ने अपने बड़े भाई समेत कई लोगों पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला करने तथा जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामसजीवन के अनुसार, उनके परिवार में चार भाई हैं। छोटी बहन रेखा की शादी के संबंध में 27 मार्च 2019 को भाइयों के बीच जमीन को लेकर समझौता हुआ था। उनका कहना है कि बहन की शादी से पहले ही वह जमीन बेच चुके थे। आरोप है कि जमीन खरीदने वाले व्यक्ति को कब्जा दिलाने के लिए जब वह पहुंचे तो उनके बड़े भाई कोमल, गौरी देवी, रामकेश, झडुल्ला, अंकुमार, अंकुमार की पत्नी और बहन खड्डी वहां बाउंड्री बनवा रहे थे।रामसजीवन ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.