गोरखपुर, अगस्त 14 -- Gorakhpur News: भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के बरईपार रामरुप गांव के राजनाथ यादव ने खोपापार गांव के दो लोगों पर जमीन दिलाने के नाम पर 5.65 लाख रुपये लेने और बाद में जमीन की रजिस्ट्री नहीं करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजनाथ यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि खोपापार गांव के कमलेश विश्वकर्मा ने उन्हें अपने गांव के अजय पांडेय की छह डिसमिल जमीन का सौदा 2.80 लाख रुपये प्रति डिसमिल की दर से तय किया था। सौदा तय होने के बाद कमलेश ने अलग-अलग समय पर उनसे 2.65 लाख रुपये ले लिए। अजय पांडेय का आधार कार्ड और पैन कार्ड दिखाते हुए कहा कि रजिस्ट्री के लिए कागजात तैयार करा लिए जाएं। अजय पांडेय के आने के बाद फोटो और हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। रा...