गोरखपुर, जुलाई 20 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के सिक्टौर गांव में जमीन दिलाने के नाम पर 11 लाख रुपये लेने और न जमीन दिलाने तथा न ही रकम लौटाने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित सत्यवान कुमार निषाद ने तहरीर में बताया कि उसने अपने मित्र सूरज सिंह के साथ मिलकर 28 अगस्त 2025 को आरोपी जितेंद्र चौधरी को 11 लाख रुपये दिए थे। इसमें 8.65 लाख रुपये बैंक खाते से और 2.35 लाख रुपये नकद दिए गए। काफी समय बीतने के बाद भी न जमीन मिली और न ही रकम वापस हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...